Punjab: लूट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, आभूषण, कार और पिस्तौल बरामद, देखें वीडियो

रोपड़ः हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लुटेरों से 2 सोने की अंगूठी, 1 कंगन, घड़ी, 1 ब्लैंक चेक, 3 हजार रुपए नकद और घटना इस्तेमाल की वरना कार और पिस्तौल बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान गुरतेज सिंह निवासी गांव डकाला जिला पटियाला और सुनील कुमार निवासी काका कॉलोनी पुलिस स्टेशन पसियाना जिला पटियाला के रूप में हुई है।

बता दें कि गत दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों ने प्रीत कॉलोनी रूपनगर में दिनदहाड़े सुखविंदर सिंह के घर में घुसकर बंदूक की नोक पर वारदात को अंजाम दिया था। सुखविंदर सिंह की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

आरोपी गुरतेज सिंह से पूछताछ में पता चला कि सुखविंदर सिंह का 2018 से एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। 2021 में महिला की मुलाकात आरोपी गुरतेज सिंह से पटियाला में हुई। जिसके बाद वह करीब आ गए। महिला ने आरोपी गुरतेज सिंह को बताया कि सुखविंदर सिंह ने उसकी गरीबी का फायदा उठाकर पैसों का लालच देकर उसके साथ संबंध बनाए और सुखविंदर ने धोखे से एक चैक और कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। जिसका फायदा उठाते सुखविंदर सिंह उससे संबंध बनाता औऱ ब्लैकमेल करता था। जिसके बाद आरोपी गुरतेज सिंह ने महिला के प्रति सहानुभूति दिखाते घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है और गहन पूछताछ की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *