छोटे हाथी ने मारी बाइक सवार दंपति को टक्कर, एक की मौत

रुड़कीः ससुराल से वापस घर लौट रहे एक परिवार को छोटे हाथी ने टक्कर मार दी। जिस में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाकी घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बता दें कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर हजरतपुर गांव निवासी दलीप अपनी पत्नी मीनाक्षी, 8 वर्षीय बेटा अभिनव और 9 वर्षीय बेटी अवनी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल उत्तर प्रदेश के कैलाशपुर स्थित बेहेडेकी गांव में गया था। अगले दिन दलीप बाइक से अपने परिवार को लेकर गांव वापस लौट रहा था।

जैसे ही वह भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार छोटे हाथी ने टक्कर मार दी। टक्कर में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सभी घायलों को 108 की मदद से रूड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां पर चिकित्सकों ने दलीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने छोटा हाथी को कब्जे में लेकर आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *