अपनी नई नवेली दुल्हन की बातें सुनी तो कमल के पैरों तले जमीन खिसक गई। शक होने पर वह उसके पास गया और उसका घूंघट उठाया। दुल्हन का चेहरा देखकर वह हैरान रह गया। यह वह लड़की नहीं थी, जिसे दिखाकर उसकी सगाई की गई थी। कमल ने बताया कि सलोनी से रिपोर्ट करने के बारे में कहा, तो उसने रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी। कमल ने जब दुल्हन से पूछा तो पहले वह मुकर गई, बाद में पूरी बात बता दी। उसने बताया- ‘मैं राधा नहीं, बल्कि सलोनी हूं जिसके बाद उसने सारे षड्यंत्र बारे जानकारी दी।

थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि मुख्य षड्यंत्रकारी दलाल कालू सिंह और बालू सिंह हैं। इन्होंने सुसनेर निवासी जोरावर सिंह और उसकी पत्नी से मिलकर पहले उनकी बेटी राधा को दिखाकर संबंध तय करवाया। फिर भोपाल निवासी शरीफ खान से शादी के लिए दुल्हन का इंतजाम करने के लिए कहा।
शरीफ ने खंडवा के किल्लोद बिल्लोद तहसील हरसूद हाल इटारसी निवासी जितेंद्र और जितेंद्र की पत्नी सलोनी गौंड से दुल्हन बनकर शादी करने की बात की और बाद में वहां से फरार होने का प्लॉन बनाया था। पुलिस ने सलोनी गौंड, सलोनी के पति जितेंद्र भोपाल निवासी शरीफ खान, दलाल कालू सिंह और बालू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
Leave a Reply