8 माह पहले Canada गए युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

करनालः स्टडी वीजा पर कनाडा गए एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। मृत युवक हरियाणा के करनाल जिले का रहने वाला है। युवक की पहचान अर्जुन नगर के रहने वाले नोमित गोस्वामी के रूप में हुई है। नोमित विदेश में के साथ रेस्टोरेंट में नौकरी भी करता था। परिजनों को सूचना मिली है कि Swwiming Pool में डूबने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल अब परिजनों ने प्रशासन से उसका शव भारत लाने की गुहार लगाई है।

पिता ने बताया कि 8 महीने पहले प्लॉट बेचकर बेटे नोमित गोस्वामी को कनाडा भेजा था। नोमित कनाडा के लंदन सिटी में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। सोमवार शाम को करीब साढ़े 8 बजे फोन आया कि नोमित की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद से पूरे परिवार में मातम छा गया। वहीं परिवार ने सरकार और प्रशासन से बेटे के शव को भारत लाने की गुहार लगाई है। नोमित का छोटा भाई गगन करनाल में 10वीं कक्षा का छात्र है। वहीं मां का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. पिता ने प्लाट बेचकर बेटे को विदेश भेजा था, बेटे के शव को भारत लाने के लिए गो फंड मी वेबसाइट के माध्यम से फंड एकत्रित किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *