Jalandhar News: नाबालिग लड़कियों को किडनैपिंग करके मजदूरी करवाता आरोपी काबू, देखें वीडियो

ऐसे हुआ खुलासा, जल्द पुलिस करेंगी प्रेस वार्ता

जालंधर, ENS: नाबालिग लड़कियों को किडनैप करके दूसरे जिले में ले जाकर मजदूरी करवाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। दोषी की पहचान राजेश पंडित के रूप में हुई है, जिसके बारे में जालंधर पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।मिली जानकारी के अनुसार रामा मंडी और थाना 8 के इलाके से नाबालिग लड़कियों की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। जहां 13 वर्षीय बच्ची ने बहादुरी दिखाकर घर पर घटना की सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस की मदद से आरोपी को काबू कर लिया। दरअसल, आरोपी 2 लड़कियों को अगवा कर कपूरथला में ले गया और उनसे मजदूरी करवा रहा था। उसने फरवरी और अप्रैल में धोगरी रोड और बशीरपुर से 7 और 13 साल की लड़कियों को अगवा किया था। कपूरथला में 13 साल की लड़की पायल ने अपनी समझदारी दिखाते हुए किसी का फोन उधार लिया और अपनी मां को फोन किया। लड़कियों की सूझ-बूझ की वजह से कपूरथला में मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाया और फिर जालंधर पुलिस वहां जाकर लड़कियों को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बीते दिन देर रात घर लौटने पर पायल ने बताया कि वह कंजक पूजा वाले दिन कंजक लेने के लिए घर से निकली थी। एक व्यक्ति ने उसे बताया कि वह कंजक पूजा करवाने जा रहा है और उसे अपने साथ ले जाने लगा। लड़की ने कहा कि वह अपनी मां से पूछकर आती है, तो आदमी ने कहा कि वह अपनी मां से पूछकर आता है। इसके बाद वह उसे और आगे ले गया और वहां उसे आइसक्रीम खिलाई। पायल ने बताया कि इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह कपूरथला के औजला गांव में थी। उसने बताया कि उसके बाद पकड़ने वाला व्यक्ति उसे एक जगह ले गया और उसे खेतों में काम करवाने लगा। वह उसे और उसके साथ दो अन्य लड़कियों को मारता था ताकि वे किसी को कुछ न बताएं। खाने के लिए भी वह उन्हें लंगर ढूंढने और वहां खाने के लिए कहता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *