Punjab News: Counter Intelligence ने 5 Pistol सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Written by

in

अमृतसरः काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। जिसके संबंध अमेरिका तक थे और लुधियाना से गुरविंदर सिंह उर्फ गूरी को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से 5 गैर-कानूनी पिस्टल बरामद की गईं।

वह गुरलाल सिंह और विपुल शर्मा जो इस समय अमेरिका में रह रहे हैं के निर्देशों पर तहत काम कर रहा था। जो इस नेटवर्क के मुख्य संचालक हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरविंदर सिंह हरदीप सिंह का जीजा है, जो कि एक जाना-पहचाना नशा तस्कर है और जो 2020 के STF केस में गिरफ्तार होने के बाद 2022 में अमेरिका भाग गया था। गुरलाल और हरदीप विदेशों में एक गठजोड़ बनाकर पंजाब में स्थानीय साथियों का उपयोग करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी रिंग चला रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *