मेडिकल College में लोगों ने की तोड़फोड़, Police ने किया लाठीचार्ज

नई दिल्ली – कोलकाता में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में इंसाफ की मांग को धरने पर बैठे डॉक्टरों के मंच को देर रात तोड़ दिया गया। धरना स्थल पर अचानक बाहर से आई भीड़ ने अस्पताल में भी तोड़फोड़ और हंगामा किया। कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाहर देर रात जमकर हंगामा हुआ। यहां गुस्साई भीड़ अस्पताल के अंदर घुस गई और जमकर तोड़फोड़ की।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आरजी कर अस्पताल में गुंडागर्दी और बर्बरता ने सभी सीमाओं को पार कर दिया है। ऐसे में जन प्रतिनिधि के रूप में मैंने कोलकाता पुलिस कमिश्नर से बात की और आग्रह किया कि हिंसा के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति की पहचान की जाए। उसे अगले 24 घंटे के अंदर कानून के दायरे में लाया जाए भले ही वो किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो। बता दें कि भीड़ ने अस्पताल के बाहर बने धरना मंच को और वहां खड़ी गाड़ियों को भी तोड़ दिया। अस्पताल परिसर में मौजूद सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

जिस वक्त भीड़ तोड़फोड़ और हंगामा कर रही थी उस वक्त वहां पुलिस की तैनाती बहुत कम थी। बाद में हालात को काबू में करने के लिए पुलिस दूसरी जगहों से पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। वहीं आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि परिसर के बाहर लोगों का एक बहुत बड़ा ग्रुप प्रदर्शन कर रहा था। वो लोग नारे लगा रहे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *