बच्चों को ले जा रही School Bus हुई हादसाग्रस्त

पंचकूला : स्वतंत्रता दिवस के दिन बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस पलट गई।बताया जा रहा है कि बस में 10-12 बच्चे सवार थे। स्कूल बस के पलटने की सूचना मिलते ही प्रशासन मे हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पंचकूला के बरवाला के रामगढ़ इलाके में स्थित कनौली गांव खंगेसरा की ओर जा रही सतलुज पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार सुबह को हादसे का शिकार हो गई।

गांव गढ़ी कोटाहा के निवासी ड्राइवर मनीष कुमार बस चला रहे थे। अचानक से स्कूल बस बेकाबू होकर रोड किनारे खेत में पलट गई। बस के पलटते ही इसमें सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। आस पास के लोग तुरंत ही मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। बस के पलटने से उसके दरवाजे भी बंद हो गए थे, क्योंकि बस दरवाजे की तरफ से ही पलटी थी। हादसे में कई बच्चे घायल हुए है।

बस के शीशे तोड़ कर बच्चों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। कुछ देर बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।  पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *