कोलकाता जैसा मामला इस राज्य से आया सामने, नर्स के साथ हुई दरिंदगी, फिर…

रुद्रपुरः कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हैवानियत की घटना के बाद अब उत्तराखंड से भी ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर नर्स के साथ रेप और मर्डर के मामले ने फिर से पूरे देश को हैरान कर दिया है। उत्तराखंड के रुद्रपुर की नर्स के साथ आरोपी ने रेप किया और फिर उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले नर्स के साथ लूटपाट भी की थी।

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 33 वर्षीय नर्स के साथ रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पीड़िता उधम सिंह नगर जिले रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ बिलासपुर कॉलोनी में रहती थी। वह 30 जुलाई को लापता हो गई थी। जिसके बाद उसकी बहन ने 31 जुलाई को रुद्रपुर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एक हफ्ते बाद, उसका शव उत्तर प्रदेश के डिबडिबा क्षेत्र में एक खाली प्लॉट से मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। आरोपी को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया गया है, बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली का एक मजदूर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी धर्मेंद्र नर्स को झाड़ियों में ले गया, जहां उसने पहले बलात्कार किया। फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके गहने लूटकर फरार हो गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें पीड़िता को रुद्रपुर के इंद्रा चौक से एक टेम्पो में जाते हुए देखा गया था। पुलिस ने पीड़िता के चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाया जिससे उन्हें धर्मेंद्र तक पहुंचने का रास्ता मिला।

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि उसने काशीपुर रोड पर बसुंधरा अपार्टमेंट के अंदर जाते समय नर्स पर लूटपाट के इरादे से हमला किया था। इसके बाद वह उसे एक खाली प्लॉट में ले गया। जाहां पर उसके साथ बलात्कार किया और उसका गला घोंट दिया। उसे मारने के बाद, आरोपी उसके पर्स में रखे पैसे और गहने लेकर फरार हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *