Punjab News: Car और Bullet की Race में 32 वर्षीय युवक की गई जान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: कार और बुलेट की रेस ने एक 32 वर्षीय युवक की जान ले ली। मामला अमृतसर के झबाल रोड का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मृतक 32 वर्षीय निर्वैल सिंह के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह मोगा के निवासी थे।

उनके पिता बाइक पर जा रहे थे कि तभी तेज रफ्तार बुलेट और कार सवार युवक जो आपस में रेस लगा रहे थे। रेस के चक्कर में पिता को कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की है।

पुलिस ने मौके पर जांच करते बताया कि मृतक निर्वैल सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार और बुलेट सवार युवकों की जांच की जा रही है और मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *