मानव सेवा समिति खुरवाई ने शुरू की एल्बूलेंस सेवा, भुट्टो ने समिति को प्रदान किए 51000 रु

बाबा विष्णु देवानंद ने किया शुभारंभ 
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की मानव सेवा समिति खुरवाई द्वारा इलाके के दुखित गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को एंबुलेंस की सुविधा मुहैया करवाने के लिए 15 अगस्त को श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर  बाबा विष्णु देवानंद जी महाराज एवं कुटलैहड़ के भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो से शुभारंभ करवाया। समिति के अध्यक्ष शिव लाल शर्मा व समिति के सभी सदस्यों को एंबुलेंस सेवा शुरू करने पर सभी ने  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। देवेंद्र भुट्टो ने मानव सेवा समिति खुरवाई को इस पुनीत कार्य के लिए 51 हजार की धनराशि निजी आय से मुहैया करवाते हुए कहा कि आज के समय में सेवा समितियों द्वारा समाज के उत्थान के लिए बेहतर कार्य किए जा रहे है और उपमंडल बंगाणा के मानव सेवा समिति खुरवाई भी पीछे नहीं है। भुट्टो ने कहा कि हमने कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से मानव सेवा समिति द्वारा समाज के प्रति कार्य को पढ़ा हैं ।और हमें अच्छा लगता है जब कोई समाज सेवा समिति गरीबी रेखा से नीचे परिवारों की मदद के लिए आगे आती है।
भुट्टो ने कहा कि भविष्य में हम भी समाज सेवा समिति खुरवाई का हिस्सा रहेंगे और हर समय समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। इस मौके पर समिति के सदस्य एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, सन्तोष सैनी, योगराज योगी,लता महंत, पुर्व प्रधान जगदीश चंद, राजेंद्र मलांगड़, अरुण मनकोटिया,कर्नल तरसेम राणा,हुसन सिंह, सुनील बन्याल, डा महेंद्र भारद्वाज, नसीब सिंह लंबड़दार, शंकर दास, रामप्रकाश, संजीव बैंस, सुरेश कुमार, रमेश चंद , सूरम सिंह, ओम प्रकाश, वाल्मीकि, पंकज शर्मा, संजीव ठाकुर, जे सी कौशल,पाल कौशल, सतीश कुमार आदि सैंकड़ो सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *