Punjab News: Pratap Bajwa के ग्रेनेड वाले बयान पर कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़ः प्रताप सिंह बाजबा के पंजाब में 50 ग्रेनेड आने के बयान को लेकर आज पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनावाई हुई। जहां से प्रताप बाजवा को राहत मिली। उनकी गिरफ्तारी पर रोक बरकारर रहेगी। प्रताप बाजवा के वकील ने बताया कि कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख 7 मई को तय की है। मामले में सरकार की जांच जारी रहेगी। वहीं कोर्ट ने आदेश दिए है कि अगर प्रताप बाजवा की गिरफ्तारी की जरूरत पड़ी तो उससे पहले कोर्ट को सूचित किया जाए।

गौरतलब है कि प्रताप बाजवा ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाते पंजाब पुलिस को जांच जारी रखने के भी निर्देश दिए थे। इस बीच विपक्ष के नेता को भी जांच में सहयोग करने को कहा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *