Asia के सबसे बड़े Ambience Mall को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, करवाया गया खाली

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम स्थिति एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैकि मॉल को बम की सूचना मिलने के बाद तुरंत खाली करवाया गया। वहीं सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ई-मेल के जरिए मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एंबियंस मॉल मॉल एशिया का सबसे बड़ा मॉल है।

करीब 12 बजे धमकी सूचना मिली थी। ईमेल पर एंबिएंस मॉल प्रबंधन को बम से उड़ने की धमकी 9:45 बजे के आसपास आई है। बताया जा रहा हैकि इस तरह के मेल पहले भी आ चुके हैं। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक का कहना है कि जांच चल रही है।

बता दें कि दिल्ली में बीते महीनों एक दो बार नहीं बल्कि कई बार स्कूल, अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली। दिल्ली-एनसीआर के 100 से अधिक स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद खलबली मच गई थी। दिल्ली के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

जिसमें डीपीएस, मदर मैरी स्कूल और संस्कृति स्कूल जैसे नामी स्कूल शामिल थे। 30 अप्रैल को दिल्ली के शाहदरा में चाचा नेहरू अस्पताल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। परिसर को खाली कराया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।अधिकारियों ने पुष्टि की कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *