लुधियानाः जगराओं पुल नजदीक एलीवेटिड पुल पर चलती एक्टिवा को आग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे में युवक झुलस गया। इस घटना में गोबिंदप्रीत करीब 30 फीसदी आग लगने के कारण झुलस गया। घटना के समय आग गोबिंदप्रीत के कपड़ों में लग गई। जिसके बाद वह तड़पता हुआ पुल पर काफी दूर तक भागा।
लोगों की मदद से उसके कपड़े फाड़ कर उतारे गए।बताया जा रहा है कि एक्टिवा को आग लगते ही स्कूटी में धमाका हो गया। इस हादसे के दौरान एक्टिवा के नजदीक जा रहे एक बाइक सवार का भी संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण बाइक सवार को भी चोटें आई है।
वहीं लोगों की मदद से एक्टिवा सवार को सीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया। घायल युवक की पहचान माडल टाउन निवासी गोबिंदप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गोबिंद अपने रिश्तेदार के पास सलेम टाबरी इलाके में जा रहा था। जिसके बाद जगराओं पुल नजदीक बने एलीवेटिड पुल पर एक्टिवा के इंजन को आग लग गई। फिलहाल आग लगने का कारण अभी शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

Leave a Reply