Punjab News: दिन दहाड़े महिला Doctor को Bike सवार 2 युवकों ने लूटा, देखें CCTV

Written by

in

मोहालीः जिले में दिन दहाड़े लूट और चोरी की वारदारें बढ़ती जा रही हैं। चोर बिना की डर के शरेआम लूट की वारदातों को अंजाम देते नजर आते हैं। पुलिस भी इनको पकड़ने में नाकाम साबित हो रही हैं। अभी हाल ही में शरेआम दिन दहाड़े एक युवती के साथ दो लुटेरों द्वारा लूट का मामला सामने आया है। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, मोहाली निवासी डॉ. अर्चना एक निजी अस्पताल में काम करती है। वह रोजाना की तरह दोपहर में पैदल अपने घर जा रही थीं, तभी पीछे से अचानक 2 बाइक सवार युवक आए और उन्होंने उनसे 2 तोला सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें एक युवक ने मुंह बांधा हुआ था जबकि दूसरे ने हैल्मेट पहना हुआ था। इस दौरान इन युवकों ने पहले उनकी रेकी भी की, बाद में वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद डा. अर्चना ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *