संदूक से निकला Boyfriend, प्रेमिका के घरवालों ने सिखाया सबक, देखें Video

Written by

in

आगराः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक महिला से मिलने उसका बॉयफ्रेंड आधी रात को उसके घर पहुंचा था। बेडरूम से पुरुष की आवाज आने पर जेठ को शक हो गया जिस पर हंगामा शुरू हो गया। जिस पर महिला ने बॉयफ्रेंड को कमरे में रखे संदूक में कपड़ों के बीच छिपा दिया। इसके बाद घरवालों ने पूरे कमरे में उसे खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। इसी बीच महिला के जेठ की नजर संदूक पर पड़ी, जिसकी एक कुंडी अंदर की तरफ लगी थी। उन्होंने संदूक खोला तो अंदर महिला का बॉयफ्रेंड बिना कपड़ों के छिपा हुआ मिला। गुस्साए परिजनों ने उसकी थप्पड़ों और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की, फिर कपड़े पहनाकर उसे घर के बाहर ले गए, जहां ग्रामीणों ने भी उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया गया।

Click Here to Watch Video

पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम अजय है। वह बहा तहसील का रहने वाला है। अजय ने पुलिस को बताया कि फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति उसका दोस्त है। हम दोनों ट्रक ड्राइवर हैं। 5 साल पहले मैं उसके घर आया था। इसके बाद कई बार आया। एक बार महिला के पति ने मेरे मोबाइल से उसे कॉल किया। यहीं से हमारे बीच बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे हम दोनों नजदीक आ गए। महिला से 4 साल से मेरा प्रेम संबंध चल रहा है। इस दौरान मैं उससे कई बार बाहर भी मिला।

जब भी महिला का पति घर पर नहीं होता था, वह मुझे फोन कर बुला लेती थी। महिला के घर में जेठ, जेठानी और सास-ससुर रहते हैं। रविवार को भी महिला से मिलने गया था। रात करीब 1 बजे महिला का जेठ पानी पीने के लिए छत से नीचे आया। उसने महिला के कमरे से पुरुष की आवाज सुनी। उसने घरवालों को बुला लिया। कमरे का दरवाजा खटखटाया। महिला ने डरकर प्रेमी को कमरे में रखे संदूक में छिपा दिया, लेकिन तलाशी दौरान उसे पकड़ लिया गया। घरवालों ने उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान प्रेमी हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। महिला के घरवालों ने उसे कपड़े पहनाकर बाहर निकाला। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जब ग्रामीणों को पूरी सच्चाई पता चली, तो उन्होंने भी प्रेमी को लात-घूंसों और डंडे से पीटा। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया गया।

मामले में इंस्पेक्टर फतेहाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने एक युवक को पुलिस के हवाले किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *