Punjab News: सोलर पंप के बिल पास करने को लेकर मांगी रिश्वत, पंचायत सचिव गिरफ्तार

Written by

in

बरनालाः जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पंचायत के सचिव को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला में तैनात पंचायत सचिव गुरमेल सिंह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सचिव गुरमेल सिह को पटियाला के एक ठेकेदार की तरफ से दर्ज दी गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ठेकेदार ने विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने 2023 में बरनाला जिले के गांव फतेहगढ़ छन्ना में पंचायती जमीन पर 3 लाख 84 हजार रुपये की लागत से सोलर पंप लगाया था, लेकिन उक्त पंचायत सचिव ने बिलों को पास करने के एवज में घूस मांग रहा था। पंचायत सचिव गुरमेल सिंह ने कमीशन के तौर पर 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। विजिलेंस ने ठेकेदार की शिकायत की जांच की। जांच के बाद आरोप सही पाए गए।

इसके बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी सचिव को रंगेहाथ पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। विजिलेंस के बिछाए जाल में सचिव फंस गया और आरोपी पंचायत सचिव गुरमेल सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी पंचायत सचिव गुरमेल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला रेंज में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस टीम आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर भी ले सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *