Punjab : अस्पताल में क्लोरीन गैस हुई लीक, मची अफरा तफरी

चंडीगढ़ – सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल में रविवार सुबह गैस लीक होने की खबर सामने आई है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक अस्पताल के गेट के पास रखे क्लोरीन गैस सिलेंडर में लीकेज हो गया। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। अस्पताल परिसर में बने ट्यूबवेल के पास क्लोरीन गैस रखी हुई थी।

गैस लीकेज होने के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। घटना सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मुश्क्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस मौके पर टीम ने बताया कि सुई के छेद जितनी बड़ी जगह पर गैस लीक हो रही थी। इस पर काबू पा लिया गया है। साथ ही सिलेंडर को वहां से हटा दिया गया। इसके अलावा कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें दिक्कत हुई है। उन्होंने एक्स-रे आदि भी करवा लिए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *