Punjab News: BMW में सवार कपड़ा व्यापारी पर हमालवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के डी जॉन स्थित नगर निगम सराभा नगर में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कपड़ा व्यापारी का बेटा बीएमडब्ल्यू कार में सवार होकर बाजार जा रहा था। इस दौरान अज्ञात लोगों ने हमला करते हुए उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलबारी में गनीमत यह रही कि वह बाल बाल बच गया। घटना की शिकयात पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए संजीव ने बताया कि उनका बेटा गैरी अपने 2 दोस्तों के साथ कार में सवार होकर खाने के लिए गया था। इस दौरान नगर निगम दफ्तर के पास एक कार में सवार युवक आए और उन्होंने गोलियां चला दी। इस घटना में वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने कहा कि आर्यन और दीपा को वह जानते है। उन्होंने कहा कि मॉडल टाउन में गैरी के दोस्तों पर कुछ समय पहले हमला हुआ था। जिसमें गैरी मुख्य तौर पर गवाह था।

उस मामले में कुछ युवकों को सजा हुई थी। उस दौरान भी गैरी पर हमलावारों द्वारा हमला किया गया था। जिसके बाद देर रात दोबारा जान से मारने की नीयत से उस पर ब्रेजा कार में सवार युवकों ने गोलियां चला दी। वहीं पुलिस ने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *