Punjab News: PAU में भारी Force के साथ पहुंची पुलिस, धरना दे रहे लोगों को हिरासत में लिया, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के एक कर्मचारी को निलंबित करने के मामले में विरोध कर रहे यूनियन सदस्यों को आज पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी अनुसार कुछ मुलाजिमों की ओर से उनके साथी को सस्पेंड करने के विरोध में यह धरना दिया गया था। जिसको लेकर मौके पर किसी भी तरह का माहौल खराब न हो भारी फोर्स के साथ पुलिस मौके पर पहुंची थी।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि 7 से 8 लोग हिरासत में लिए गए है। लेकिन बाद में हंगामे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और यूनियन के बीच बैठक हुई। जहां कुछ बातों पर सहमति बनी है। कई घंटों तक विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन तथा यूनियन के बीच चली बैठक में 3 दिनों तक उनकी सभी मांगें मानने का भरोसा दिया गया है। जिसके अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी बकाया मांगों को पूरा करने और निलंबित कर्मचारी को बहाल करने का आश्वासन दिया गया है। वहीं पुलिस ने हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को रिहा कर दिया है। हालांकि निलंबन से जुड़े कारणों को लेकर उन्होंने अधिक बोलने से मना कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *