रिहायशी इलाके में हुआ प्लेन क्रैश, एक की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

अहमदाबादः गुजरात के अमरेली में प्लेन क्रैश होने से एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर में रिहायशी इलाके में एकाएक अमरेली के गिरिया रोड पर एक निजी कंपनी का प्लेन क्रैश हो गया। जब विमान क्रैश हुआ तो उस वक्त पर इसमें कुल दो लोग मौजूद थे। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक प्राइवेट कंपनी द्वारा संचालित पायलट ट्रेनिंग सेंटर का प्लेन क्रैश होने पर तेज धमाका हुआ। इसके साथ विमान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची अमरेली फायर विभाग की टीेमों ने आग को बुझाया।

गुजरात के अमरेली में यह घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है जब सौराष्ट्र के जामनगर में ही एक दिन पहले एयरफोर्स के खराब हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। इससे पहले एयरफोर्स का जगुआर विमान क्रैश हुआ था। इसमें एक की मौत हुई थी। अमरेली में निजी विमान के क्रैश होने के बाद अमरेली जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना स्थल को जांच के लिए बैरीकेड किया गया है। विमान के सड़क पर गिरने से आसपास के लाेग डर गए। तेज आवाज के बाद बाहर निकले लोग लगी की लपटें देखकर सहम गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई। अमरेली में जहां पर प्लेन क्रैश हुआ।

वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले प्लेन क्रैश हुआ। इसके बाद उसमें ब्लास्ट के आग लगी। इसके चलते लोग डर गए। आग लगने के कारण लोगों को दमकल को बुलाना पड़ा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जब दूसरे को काफी गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। आधिकारिक तौर पर अभी एक मौत की पुष्टि हुई है। अमरेली में क्रैश हुआ विमान डीजीसीए द्वारा एप्रूव्ड विजन फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का था। यह इंस्टीट्यूटी अमरेली में ही स्थित है। इंस्टीट्यूट में कॉमर्शियल पायलट के साथ प्राइवेट पायलट और कंवर्जन फ्लाइंग की कोर्स संचालित किए जाते हैं। इंस्टीट्यूट का जो प्लेन क्रैश हुआ वह Tecnam P2008 था। इस प्लेन ने 11:15 बजे उड़ान भरी थी। यह 12:50 बजे हादसे का शिकार हुआ।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *