दो जहाजों में टक्कर के बाद माहौल हुआ तनावपूर्ण

चाइना सी में चीन और फिलीपींस के जहाजों के बीच फिर से टक्कर हो गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह घटना सोमवार सुबह लगभग 3 बजकर 24 मिनट पर विवादित सेकेंड थॉमस शोल के पास हुई। चीन के कोस्टगार्ड ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि चीनी तट रक्षक जहाज 21551 से फिलीपींस के जहाज 4410 को कई बार चेतावनी दी, मगर उन्होंने इसे नजरअंदाज किया और टक्कर मार दी। ऐसे में दोनों देशों में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

चीनी कोस्टगार्ड के प्रवक्ता गेंग यू ने कहा कि फिलीपींस के जहाज ने बहुत ही गैर जिम्मेदाराना और खतरनाक तरीके से काम किया। फिलीपींस का जहाज जियाबिन रीफ (सबीना शोल के) के पास से अवैध रूप से चीनी जल क्षेत्र में घुसा था। फिलीपींस के जहाज ने सिस्टम को तोड़ा है। अगर वे ऐसे ही उकसाने वाली हरकत करते हैं तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना होगा। फिलीपींस ने कहा कि चीनी जहाज उसके इलाके में खतरनाक तरीके से युद्धभ्यास कर रहे थे। इस दौरान फिलीपींस के जहाजों से टक्कर हो गई जिसमें उनके दो जहाजों को नुकसान पहुंचा है। फिलीपींस और चीन के जहाजों की टक्कर पहले भी हो चुकी है। तब भी दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *