Jalandhar News: नौजवानों पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में 3 काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात के सेल्कियाना गांव में अज्ञात लोगों ने 2 युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। दरअसल, इस हमले में गुरदीप पुत्र सोहन लाल और जग्गी पुत्र हंस राज घायल हो गए थे। इस संबंध में थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर 5 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 व्यक्तियों को काबू कर लिया है।

आरोपियों की पहचान करण कुमार पुत्र बिलहार, विशाल पुत्र पप्पू निवासी इंद्रा कालोनी और साहिल पुत्र बूटा सिंह के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बताया कि विजय कुमार और सुखविंदर की तलाश जारी है। जल्द ही दोनों आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। वहीं नौजवानों पर हुए हमले के विरोध में गांव वासियों ने धरना लगाकर सड़क जाम कर दी थी। उस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ दिन का समय मांगकर धरना खत्म करवाया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *