शादी के बाद दुल्हन हुई लापता, Police ने बताई सच्चाई तो उड़े दुल्हे के होश

तुमकुरुः कर्नाटक के तुमकुरु से सामने आया है जहां पर शादी के बाद दुल्हन ही लापता हो गई। बेचारा दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को खोजने के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है। पुलिस ने दुल्हन को खोज तो लिया लेकिन वो दुल्हन कोई आम दुल्हन नहीं थी बल्कि एक पेशेवर ठग गैंग की मेंबर थी। तुमकुरु निवासी एक युवक अपनी पत्नी के गुम होने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा, जिसपर एक्शन लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। इस जांच में पता चला कि वो युवक एक ठगी का शिकार हो चुका है। जिसके बाद दुल्हे के होश उड़ गए।

शादी के बाद पकफेरे के लिए मायके जाने की एक रस्म होती है, जो लगभग हर धर्म में ही की जाती है। कोमल नाम की 35 वर्षीय लड़की की शादी हुई जिसके बाद वो इस रस्म के लिए अपने घर चली गई। इसके बाद वो वापस नहीं आई, इसके गायब होने की शिकायत उसके पति ने दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक, कोमल ने खुद को अनाथ बताया था जिसके इस दुनिया में 45 वर्षीय सिद्दप्पा और 40 वर्षीय लक्ष्मी शंभु लिंग कुबुसद्दा (मामा-मामी) ही थे। लड़की के इन्हीं रिश्तेदारों को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की जिसमें पता चला कि वो एक गैंग चलाते हैं।

इस गिरोह का इस बार का शिकार ये दूल्हा था जो अपनी पत्नी को पागलों की तरह ढूंढ रहा था। जांच में पता चला कि ये गैंग महाराष्ट्र और कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले 30 साल से अधिक उम्र के युवकों को खोजते हैं, जिससे वो आसानी से उनको झांसे में ले सकें। आपको बता दें कि कोमल के पहले से ही दो बच्चे हैं, जिसको पति ने छोड़ दिया था। तभी से कोमल इस ठगी के काम में उतर गई।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *