Jalandhar News: लूट की वारदातों को अंजाम देता आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भागर्व कैंप में लूट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजन पुत्र गेजा निवासी गांव मल्लांवाला, जिला फिरोजपुर, मौजूदा स्थान दशहरा ग्राउंड बस्ती शेख जालंधर के रूप में हुई है।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने नाकेबंदी पर चैकिंग के लिए आरोपी को रोका। चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक नंबर पीबी05-एएन-5437 बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांड के 15 मोबाइल फोन, 3 गैस सिलेंडर बरामद हुए है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस 331 (4,305 के तहत एफआईआर 75 थाना भार्गव कैंप में दर्ज की गई है। जांच दौरान पता चला है कि आरोपी के खिलाफ फिरोजपुर में एक चोरी का पर्चा पहले से दर्ज है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *