शर्मनाक : जेठ सहित तीन लोगों ने इस शहर में महिला से किया गैंगरेप

लखनऊ। कोलकाता के बाद अब प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना अंतर्गत एक गांव में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। जहां, तीन लोगों ने महिला के साथ गंदी हरकत की। आरोप है कि दरिंदगी के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दी। फिर गंभीर घायल हालत में छोड़ आरोपित वहां से भाग निकले। फिलहाल मामले की पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती के मुताबिक, सरायममरेज थानाअंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला की शादी उतरांव में हुई थी। इन दिनों वह अपने मायके में रह रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने जेठ व दो अन्य लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित जेठ को हिरासत में लिया है। इसके अलावा तहरीर के आधार सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि, आलाधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही गैंगरेप की पुष्टि होगी। पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि घटना देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। सुबह ग्रमीणों ने महिला को गंभीर हालत में देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर सरकारी एम्बुलेंस की मदद से महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालात नाजुक बनी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *