Punjab News: एक ही लड़की के प्यार में दीवाने हुए 2 भाई, एक का हुआ कत्ल

Written by

in

फाजिल्काः भैरों बस्ती में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां लड़की के चक्कर में छोटे भाई ने बड़े भाई का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की दोनों भाइयों के संपर्क में थी। इसी बात को लेकर दोनों में उस वक्त झगड़ा हुआ जब दोनों शराब के नशे में थे। इस झगड़े दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की बहन कोमल ने बताया कि एक लड़की उसके दोनों भाईयों अजय कुमार और शिवा के संपर्क में थी। लड़की दोनों भाई से बातचीत कर रही थी। इसी को लेकर जब इस बात का पता उन्हें चला तो दोनों में झगड़ा हो गया।

शराब के नशे में हुए झगड़े के कारण लड़की की वजह से ये मामला खूनी टकराव में बदल गया। वहीं, मृतक के पिता दर्शन कश्यप ने बताया कि उसके दोनों बेटे शराब पीने के आदी हैं, जो अकसर शराब पीकर आपस में लड़ाई झगड़ा करते रहते थे। बीती रात वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया, जबकि उसके दोनों बेटे अजय कुमार और शिवा हड्डा रोड़ी के पास बनी झुग्गी झोपड़ी में चले गए। वहां पर रात को दोनों का झगड़ा हो गया। इस दौरान जमीन पर गिरे बडे़ भाई शिवा पर अजय कुमार ने ईंट का जोरदार वार किया और उसके बाद किरच से उस पर हमला करके उसका कत्ल कर दिया।

बडे़ भाई की हत्या करने के बाद अजय कुमार ने लुधियाना में काम करने वाली 19 वर्षीय बहन को फोन करके बताने लगा कि उसने अपने भाई शिवा का काम तमाम कर दिया है, जो अकसर उसके साथ झगड़ा करता था। उसकी इस बात पर बहन ने यकीन नहीं किया तो आरोपी ने अपने मोबाइल से शिवा के शव की फोटो करके भेज दी। सूचना पुलिस को दी तो मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर दर्शन कश्यप के बयानों पर आरोपी शिवा पर धारा 304 आईपीसी 105 बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *