पंजाबः Car Parking को लेकर हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः जालंधर रोड पर बने ईस्ट वुड में बीती रात कार पार्किंग को लेकर लड़ाई झगड़े का मामला सामने आया है। झगड़े संबंधी जानकारी देते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, फिलहाल दोनों पक्ष इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं।

जानकारी देते पहले पक्ष की मनजीत कौर ने बताया कि वह अपने परिवार समेत अमृतसर जा रहे थे कि रास्ते में ईस्टवुड में रुके तो कार पार्किंग को लेकर दूसरी गाड़ी में आए कुछ लोगों ने कार पार्किंग को लेकर गाली-गलौज और मारपीट करना शुरू कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। इसी तरह दूसरे पक्ष का कहना है कि वह अपने परिवार समेत ईस्ट वुड में आए थे कि वहां पर पहले ही खड़े एक व्यक्ति ने गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू कर दिया और मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस नें दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *