पंजाब के श्रद्धालु की चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचने से पहले हुई मौत

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शनों के लिए पंजाब से पहुंचे 67 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान अशोक कालिया पुत्र स्वर्गीय वेद प्रकाश कालिया निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। चिंतपूर्णी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कालिया मंगलवार सुबह अपनी धर्मपत्नी के साथ माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए पहुंचे और पती- पत्नी  गेट नंबर-एक की सीढ़ियों से मंदिर दर्शनों के लिए जा रहे थे कि अचानक अशोक कालिया की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें देखकर स्थानीय दुकानदार और होमगार्ड जवान इकट्ठे हो गए और उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अशोक कालिया ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी चिंतपूर्णी जयराम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *