Punjab News: Kidnap हुई नाबालिग लड़की के परिजनों ने लगाई इंसाफ की गुहार, देखे वीडियो

गुरदासपुर: थाना काहनुवान के अंतर्गत आने वाले एक गांव की नाबालिग लड़की के अगवा होने के मामले मे परिवार के लोग एसएसपी दफ्तर पहुंचे। जानकारी अनुसार लड़की को गांव के ही लड़के ने अगवा किया था। पुलिस द्वारा विरोध में परिवार, गांव के लोग और मसीहा नेता एसएसपी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और उच्च अधिकारियों के समक्ष लड़की को बरामद करने की मांग की है।

लड़की के पिता ने बताया कि 4 अप्रैल को नाबालिग लड़की को गांव का ही एक युवक अगवा करके ले गया था। जो अपराधी किस्म का है और उस पर चोरी के मामले भी दर्ज हैं। उन्हें डर है कि वह लड़की को मार सकता है या बेच सकता है। जिसके बावजूद पुलिस दोषी को पकड़ने के बजाय उसकी मदद कर रही है।

यदि उन्हें लड़के और लड़की का पता चलता है, तो पुलिस लेकर पहुंचने से पहले लड़का और लड़की पहले ही निकल चुके होते हैं। उन्होंने शक जताया कि पुलिस कर्मचारी ही दोषी को छापेमारी से पहले सूचना दे देते हैं। आज उच्च अधिकारियों से मिलकर उन्होंने शिकायत की है और उच्च अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषी को गिरफ्तार करके लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *