दिनदहाड़े युवक की बेरहमी से हत्या, जाने मामला

हरियाणा – सोनीपत में रविवार को एक युवक की दिन दहाड़े हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मृतक अपनी बहन को छोड़ कर घर लौट रहा था। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (23)निवासी गांव राठधना के तौर पर हुई है। हत्या की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भेजा गया।

मृतक सफाई का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार प्रदीप की बहन सुशीला रक्षाबंधन पर अपने मायके आई थी। वह रविवार दोपहर को अपने ससुराल कथूरा गांव जाने के लिए निकली थी। प्रदीप उसे बाइक पर बैठा कर ऑटो में बैठाने आया था। प्रदीप ने बहन सुशीला काे ऑटो में बैठा दिया और इसके बाद वह बाइक पर वापस घर आ रहा था। प्रदीप गांव की तरफ जाने लगा तो कुछ युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया। उस पर पहले डंडे से हमला किया। वह भागने लगा तो धारदार चाकू से उस पर कई वार कर किए गए और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए।

प्रदीप की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहां पर प्रदीप का खून से सना शव बरामद हुआ। इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। भाई की हत्या की सूचना मिलते ही उसकी बहन सुशीला भी आधे रास्ते से वापस लौट आई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को बुलाकर वारदात से संबंधित तथ्यों को कब्जे में लिया गया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *