Punjab : अंधविश्वास के चलते युवक की हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुर – धारीवाल कस्बे में अंधविश्वास के चलते तीन बच्चों के पिता की भूत प्रेत निकालने के चक्कर में उससे मारपीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्या के मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पादरी जैकब मसीह पुत्र सत्ता मसीह निवासी संगर कॉलोनी धारीवाल और बलजीत सिंह उर्फ ​​सोनू पुत्र रणजीत सिंह निवासी सुचैनिया के तौर पर हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक दयामा हरीश कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गांव सिंगपुरा निवासी सैमुअल मसीह की तबीयत खराब रहती थी।

जिस परिवार वालों ने उसकी सेहत ठीक करने के लिए पादरी जैकब मसीह को संघर कालोनी धारीवाल को उनके घर आकर प्राथना करने के लिए कहा। जिस पर 21 अगस्त को जैकब मसीह और बलजीत सिंह सहित 8 अज्ञात लोगों को लेकर आया। पंरतु प्राथना करने के साथ साथ आरोपियों ने सैमुअल मसीह के अंदर किसी प्रेत आत्मा की बात कर उससे मारपीट की। जिसके बाद आरोपी सैमुअल मसीह को एक चारपाई पर डाल कर चले गए, बाद में देखा तो सैमुलल मसीह की मौत हो चुकी थी। परिवार वालों ने दवाब में आकर सैमुअल मसीह का अंतिम संस्कार कर उसे कब्रिस्तान में दफना दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक दयामा हरीश  ने बताया कि मृतक सैमुअल मसीह की मॉ राखल मसीह पत्नी मंगा मसीह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे सैमुअल मसीह की मौत पादरी जैकब मसीह व उसके साथियों द्वारा भूत निकालने के नाम पर की गई मारपीट से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, डयूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मृतक के शव को कब्रिस्तान से निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *