वहीं मौके पर पहुंचे एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक गोल गप्पे बेचने के काम करता था। पता चला है कि उसकी लवमैरिज हुई थी। इस कारण परिवारिक विवाद भी लग रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अलग-अलग पहलुओं की जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सोनू के शव को कब्जे में लेकर पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक सोनू के परिवार के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।#PunjabNews: कव्वाली समारोह में गो*लियां चलने से मचा हड़*कंप, एक की मौ*त NEWS :https://t.co/qjmbRj0iF5 pic.twitter.com/lumkKFWa8O
— Encounter India (@Encounter_India) April 23, 2025
Punjab News: कव्वाली समारोह में गोलियां चलने से मचा हड़कंप, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में कव्वाली समारोह में फायरिंग होने की घटना सामने आई है। जहां देर रात हुई फायरिंग दौरान एक युवक के छाती में गोली लग गई। इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान सोनू सिंह के रूप में हुई है। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक परिवारिक विवाद का मामला है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।
Leave a Reply