दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, स्कॉर्पियों को लगाई आग, जाने मामला

नई दिल्ली – दो गुटों के बीच लाठी भाटा जंग के बीच बदमाशों ने एक स्कार्पियो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र का है। गांव पाडोली स्टेशन के एक ग्रामीण ने बताया कि आज सुबह 7 बजे क्षेत्र में छपरी गांव की ओर स्पीड से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी का तीन गाड़ियां पीछा कर रहीं थीं। आगे चल रही स्कॉर्पियो गाड़ी का गांव में घुसते ही होली थाड़ा में एक टूटी नाली में टायर फंस गया। इस दौरान गाड़ी में सवार लोग तो मौके से भाग निकले। वहीं पीछे से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो गाड़ी ने फंसी हुई गाड़ी में टक्कर मार दी।

इसके बाद लाठी डंडों से दूसरी गाड़ी में सवार लोगों पर हमला कर दिया और स्कॉर्पियो में आग लगा कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान एक अल्टो कार भी छापरी के पास क्षतिग्रस्त मिली। गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और जलती स्कॉर्पियो की आग बुझाई। सूचना पर डीएसपी अनिल सारण और एसएचओ रतन सिंह जाप्ते के साथ मौके पहुंचे। जहां जली हुई स्कार्पियो और पास में खड़ी दूसरी स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर चौकी में रखवा दिया।

पांडोली स्टेशन निवासी रतन माली ने बताया-सुबह उसके घर के बाहर धमाके की तेज आवाज आई। जब वह बाहर निकाला तो एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी नाली में फंसी हुई थी। जबकि दूसरी उसके मकान की चार दीवारी से टकराई हुई थी। जिसमें से निकले चार-पांच हमलावर नाली में फंसी गाड़ी में आग लगाकर भागते दिखाई दिए। खुद के मकान के बाहर जलती गाड़ी देख गांव की पुलिस चौकी पर कॉल किया। परिवार के लोगों के साथ मोटर लगा कर आग बुझाना शुरू किया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दो स्कॉर्पियो गाड़ियों को बरामद किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *