धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में विशाल दंगल दो सितंबर को: प्रवीण शर्मा

ऊना/सुशील पंडित: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में सोमवार को विशाल दंगल करवाया जा रहा है। इस दंगल में पंजाब एवं जम्मू आदि राज्यों से बड़े पहलवान आकर अपनी ताकत का जौहर दिखाएंगे। मंदिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि सावन मास और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद मंदिर कमेटी द्वारा हर वर्ष कार्यक्रम की समाप्ति पर मंदिर परिसर में कार्यक्रम के सफलता की खुशी में दंगल करवाया जाता है। लेकिन इस बार हमने इस दंगल को बड़ा रूप दिया है।

इस बार बड़े अखाड़े के पहलवानों को निमंत्रण भेजा है जैसे जम्मू अखाड़े के पहलवान पंजाब अखाड़े एवं अन्य राज्यों से बड़े पहलवान आकर दंगल की शोभा बढ़ाएंगे। प्रवीण शर्मा ने कहा कि सदाशिव मंदिर से हजारों नहीं लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ चुकी है और देश के कोने कोने से श्रद्धालु मंदिर पहुंचते है। कमेटी का प्रयास है कि मंदिर में आने वाले हर श्रद्धालु के लिए हर प्रकार के पुख्ता प्रबंधन हों।

खाने और मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए बेहतर सुविधा मिले और श्रद्धालुओं को मंदिर इतिहास के बारे में पूरा ज्ञान मिल सके। प्रवीण शर्मा ने बताया कि देश और उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठों में से एक श्री श्री 1008 बाबा सुग्रीवानंद जी महाराज के उत्तराधिकारी आचार्य हेमानंद जी महाराज जी भी हर वर्ष आकर श्रद्धालुओं और कमेटी को अपना आशीर्वाद प्रदान करते है।

चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने कहा कि यह हमारे बुजुर्गो का आशीर्वाद है कि हमें भगवान भोलेनाथ की सेवा करने का मौका मिल रहा है और जब से सदाशिव मंदिर से जुड़े हैं भोलेनाथ की कृपा बरस रही है। प्रवीण शर्मा ने समस्त मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं से भी आग्रह किया है कि सोमवार दो सितंबर को सदाशिव मंदिर पहुंचकर विशाल दंगल की शोभा बढ़ाएं और दंगल का लुफ्त उठाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *