Punjab: 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, साल पहले हुई थी Love Marriage, देखें वीडियो

लुधियानाः पत्नी से परेशान एक 21 वर्षीय युवक ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। जिससे परिवार में शोक की लहर पाई जा रही है। बड़ी बहन ने जब भाई के शव को फंदे से लटकता देखा तो उसने तुरंत शोर मचा दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक दम तोड़ चुका था। मृतक की पहचान मनी के रूप में हुई है। मनी की तीन बहने और वह दो भाई थे।

बहन ने बताया कि मनी की पत्नी उसे छोड़कर किसी अन्य युवक के साथ भाग गई थी। जिससे वह परेशान रहता था, मरने से पहले मनी ने बड़ी बहन को फोन किया था, जिसमें वह कह रहा था कि शादी करके गलती हो गई।
मनी की बहन की देवरानी बरखा ने कहा कि मनी की लव मैरिज हुई थी। वह शेरपुर में रहता था। करीब 1 साल पहले उसने परिवार के खिलाफ मुस्लिम समुदाय की लड़की से शादी करवाई थी।

अचानक कुछ महीने पहले ही मनी की पत्नी किसी अन्य युवक के संपर्क में आ गई। इस बात का जब मनी को पता चला तो दोनों में काफी विवाद रहने लगा। जिसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी किसी युवक के साथ भाग गई है।
फिलहाल थाना मोती नगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। उधर, थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *