Lockup में आरोपी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

मुरैना – सिविल लाइन थाने में रविवार सुबह हत्या के आरोपी द्वारा खुदकुशी करने का  मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बालकृष्ण जाटव (31) उर्फ सनी पुत्र काशीराम जाटव के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बालकृष्ण ने लॉकअप में अपने गमछे का फंदा बनाया और खिड़की की ग्रिल में फंसाकर फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही एसपी समीर सौरभ भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में TI, हेड कॉन्स्टेबल और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया गया है। शनिवार रात करीब 10 बजे बालकृष्ण को हत्या के आरोप में पुलिस अरेस्ट करके लाई थी। दिसंबर 2023 में अशोक जाटव नाम के युवक की हत्या हुई थी। इसी मामले में बालकृष्ण आरोपी था। अशोक रिश्ते में बालकृष्ण का जीजा लगता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *