बस ने कई वाहनों और लोगों को लिया चपेट में, 9 घायल

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में गत शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मुंबई में चलने वाली बेस्ट बस की चपेट में आने से 9 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस में सवार एक व्यक्ति की बस चालक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने बस की स्टेयरिंग पकड़ ली।

इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई। बस ने कई वाहनों और पैदल चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए हैं। अधिकारी के मुताबिक इस घटना में घायल नौ लोगों में से तीन की हालत गंभीर है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नशे में धुत यात्री की हरकत के कारण बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे शहर के लालबाग क्षेत्र में पैदल यात्री, कार और दोपहिया वाहन बस की चपेट में आ गए।पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *