Punjab News: टिप्पर चालकों और गांव वासियों में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के राहों रोड पर बने गांव गोसगढ़ के लोगों का कुछ दिन पहले टिप्पर चालकों के साथ विवाद हो गया था। इस मामले को लेकर आज एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया। दरअसल, सड़क के बीच में महिला की बैठने और टिप्पर चालकों का विरोध करने के दौरान हुई हाथापाई की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं झगड़े की वीडियो वायरल होने के बाद मामला आज टिप्पर एसोसिएशन के सदस्य पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने टिप्पर चालकों पर दर्ज माले को रद्द करवाने की अपील की, वहीं गांव वासियों पर बनती कार्रवाई पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र दिया। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया।

मामले की जानकारी देते हुए हरजिंदर कौर ने कहा कि 2 माह से विवाद चल रहा है। इस दौरान महिला ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि लोगों द्वारा उनका पीछा करके पूछताछ की जा रही थी। महिला ने कहा कि उसने घर जाने जाने के लिए रास्ता मांगा, लेकिन सुखविंदर सिंह ने रास्ता नहीं दिया। महिला ने आरोप लगाए है कि सुखविंदर सिंह ने आकर उसके सिर पर मुक्का मार दिया। महिला ने कहाकि पगड़ी मैडम गिल और एक लड़के ने पगड़ी पर हाथ डाला। महिला का कहना हैकि अगर उनकी पगड़ियां या चुनरियां उतरी है तो वह भी महिला है उसकी चुनरी उतरने की कोई कीमत नहीं है।

प्रधान मोहमम्द ने कहा कि 17 अप्रैल को गांव में विवाद हुआ था। इस मामले में जमकर हाथापाई हुई थी। जिसमें उनके कई साथी घायल हो गए थे, लेकिन पुलिस द्वारा उन पर मामला दर्ज किया गया, लेकिन महिला और उनके परिजनों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मोहम्मद ने कहा कि उनके 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पीड़ित का आरोप है कि महिला कह रही है कि वह टिप्पर ना चलाए, उसकी आड़ में वह नशे की सप्लाई कर रहे है।

पीड़ित का कहना हैकि वह अगर टिप्पर नहीं चलाएंगे तो घर का गुजारा कहां से करेंगे। वहीं उन्होंने महिला द्वारा ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया। पीड़ित ने कहा कि प्रत्येक टिप्पर पर एक हजार की मांग की जा रही है। इस दौरान वह आज पुलिस कमिश्नर से दफ्तर में इंसाफ की गुहार लेकर आए है और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपील की है। इस दौरान सरपंच द्वारा हाथापाई करते हुए पगड़ी की बेअदबी करने के आरोप लगाए है। टिप्पर चालकों ने प्रशासन पर इंसाफ ना मिलने के आरोप लगाए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *