Punjab : घर में चल रहा था अवैध पटाखों का कारोबार, हुआ ब्लास्ट, 7 जख्मी, देखें वीडियो

Written by

in

जंडियाला गुरु – नंगल गुरु गांव में एक घर में विस्फोट हुआ है। ड्रिल की चिंगारी पोटाश में गिरने से हुआ ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि छत और दीवारें गिर गई। हादसे में 7 लोग जख्मी हो गए। घटना रविवार शाम 5 बजे के करीब हुई। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। मीडिया से बात करते हुए डीएसपी ग्रामीण रविंदर पाल सिंह ने बताया कि जंडियाला गुरु के गांव नंगल गुरु में एक मकान में पटाखे बनाने का काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने दो महीने पहले ही मकान किराए पर ले लिया था घर की मालकिन कुलदीप कौर के पति की पहिला ही मौत हो चुकी है।

 जानकारी के अनुसार मकान मालकिन को भी नहीं पता था कि इस मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह मकान भिंडर गांव के लोगों ने किराए पर ले रखा था और उनके द्वारा ये पटाखे बनाने का अवैध काम किया जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोटाश को आग लगने से दीवार गिर गई। पटाखे बना रहे लोग दीवार के नीचे आ गए। जिस कारण 7 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 उन्होंने कहा कि जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर गांव की पूर्व सरपंच अमरजीत कौर ने कहा कि यह कुलदीप कौर का घर है, उनके पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अचानक गांव में विस्फोट की आवाज आई, हमें लगा कि सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है। जिससे आग लग गई, हम लोग भागे तो पता चला कि इस घर के अंदर पटाखे बनाए जा रहे थे और पटाखों की पोटाश के कारण घर की दीवार गिर गई और ये लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *