इन कंपनी के शेयरों में दिखी गिरावट, लाल निशान में खुला बाजार

Written by

in

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज 24 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में गिरावट नजर आ रही है। BSE Sensex में 138 अंकों की कमजोरी है और यह 79975 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 57 अंकों की गिरावट है और यह 24275 के करीब है। आज ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। देर रात Dow Jones Industrial के शेयरों में 1.07 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 39,606.57 के स्तर पर पहुंच गया। S&P 500 इंडेक्स में भी 1.67 फीसदी का उछाल आया और यह 5,375.86 पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 2.50 फीसदी की मजबूती रही और यह 16,708.05 पर बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले फेड चेयर जेरोम पॉवेल को हटाने का “कोई इरादा नहीं” है। हालांकि, हाल ही में ट्रंप ने पॉवेल की तीखी आलोचना की थी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लेंडिंग रेट्स में कटौती करने के लिए उन पर दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने के लिए उन्हें “बड़ा नुकसान” उठाना पड़ेगा।

वीरवार को सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि 2 कंपनी के शेयरों ने बिना किसी उतार-चढ़ाव के कारोबार की शुरुआत की। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 19 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की सभी 31 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.00 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

इनके अलावा, वीरवार को टाटा मोटर्स के शेयरों ने 1.14 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.85 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.71 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.47 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.31 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.21 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.18 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16 प्रतिशत, आईटीसी 0.14 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.09 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयरों ने 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। टाटा स्टील और पावरग्रिड के शेयर आज बिना किसी बदलाव के साथ खुले।

वहीं दूसरी ओर, भारती एयरटेल के शेयर 1.05 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.68 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.60 प्रतिशत, सनफार्मा 0.58 प्रतिशत, टीसीएस 0.54 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.53 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.53 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.50 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.49 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.46 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.43 प्रतिशत, इंफोसिस 0.35 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.32 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.27 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *