Private School में बच्ची से छेड़छाड़ मामले में प्रिंसिपल सहित 4 अरेस्ट

नोएडाः प्राइवेट स्कूल में छह वर्ष की बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में नोएडा पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी मज़दूर की हरकत को छिपाने के आरोप में क्लास टीचर, प्रिंसिपल, सुपरवाइजर और ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

बीते दिन सेक्टर 24 थाना इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में छह साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया था जिसमें स्कूल के निर्माणकार्य में लगे एक मजदूर ने कैंपस में ही इस वारदात को अंजाम दिया था, उस समय बच्ची स्कूल परिसर में खेल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची को गुड टच और बैड टच के बारे में नॉलेज था इसलिए उसने शिक्षकों को इसके बारे में बताया और प्रिंसिपल को भी सूचित किया गया।

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब बच्ची के माता-पिता ने स्कूल मैनेजमेंट से इस इस मामले को दबाने की कोशिश की। मैनेजमेंट ने स्कूल की बदनामी का हवाला देते हुए कार्रवाई न करने की बात कही। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *