Punjab : लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर बाइक सवार से की लूट, देखें वीडियो

लुधियाना – लुटेरों द्वारा तेजधार हथियारों के बल पर बाइक सवार से लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार को सरेआम बीच सड़क लुटेरों ने पीटा और उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके दो जगह से उसकी बाजू तोड़ दी।पीड़ित की पहचान राजेश खन्ना निवासी सुखदेव नगर भामियां रोड के तौर पर हुई है। घायल राजेश को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरे राजेश से उसका मोटरसाइकिल, 30 हजार नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।पीड़ित ने कहा कि वह 3 सितंबर की रात 1 बजे शेरपुर से वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान मोती नगर सेठी ढाबा नजदीक 3 मोटरसाइकिलों पर 6 लुटेरों ने उसे घेर लिया। लुटेरों ने उससे नकदी की मांग की। राजेश ने बताया कि उसने लुटेरों का विरोध किया तो उन लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि उसने सिर पर हेल्मट पहना हुआ था। राजेश की बाजू दो जगह से टूट गई है। खून से लथपथ हालत में उसे लोगों ने अस्पताल दाखिल करवाया। आज तीन दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिली है। पीड़ित ने बताया कि इस वारदात के बारे वह थाना मोती नगर में शिकायत देगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *