रेल हादसाः Intercity Express ट्रैन पटरी से उतरी

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैन के पटरी से उतरने की खबर सामने आई है। गणीमत यह रही की यह इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन पलटने से बच गई।यह हादसा आज सुबह करीब 6 बजे हुआ।मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के दो कोच पटरी से नीचे उतर गए। हालांकि ट्रेन की स्पीड कम होने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस जो इंदौर से आ रही थी और जबलपुर जा रही थी, यह गाड़ी अपनी डेड स्टॉप स्पीड पर थी तब उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत यह रही है कि इस हादसे में किसी भी प्राकर का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *