Punjab: आढ़ती को गोली मारने का LIVE VIDEO आया सामने

फिरोजपुरः दिनदहाड़े आढ़ती को गोली मारने के मामले में आरोपियों का सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें बाइक सवार 2 युवक सरेआम आढ़तिए को गोली मार मौके से फरार हो जाते है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहोल पाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि घटना शुक्रवार दोपहर की है। सीसीटीवी में सामने आया है कि आढ़ती अपने घर के बाहर बाइक पर बैठा होता है। इतने में दो युवक पीछे से आते है। एक बाइक से उतर कर आढ़तिए के पास आता है और गोली चला देता है। गोली आढ़तिए के कान के पास लगती है। जिससे वह गंभीर जख्मी हो जाता है। गोली आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचते है। जिसके बाद आढ़ती गुरमीत सिंह को निजी अस्पताल दाखिल करवाया। वहीं डाक्टरों का कहना है कि गोली गुरमीत के गर्दन में लगी है जो मुंह के रास्ते बाहर निकल गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *