खूंखार कुत्ते ने 8 बच्चों को काटा, हाथ-पैर, सिर और चेहरा नोंचा

छत्तीसगढ़ः बिलासपुर में एक पागल कुत्ते ने पिछले 48 घंटे में 8 बच्चों को काट डाला। इनमें से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के बाद शुक्रवार की शाम नगर निगम की टीम ने घेराबंदी कर कुत्ते को पकड़ लिया। दरअसल, देवरीखुद के वार्ड-43 के सफेद खदान क्षेत्र में एक कुत्ता हिंसक हो गया। छोटे बच्चों से लेकर युवाओं को काटने के लिए दौड़ाने लगा। मोहल्ले के बड़े लोग तो इस कुत्ते से जैसे-तैसे बच गए। लेकिन छोटे बच्चे कुत्ते का सामना नहीं कर पाए। कुत्ते ने एक-एक कर 6 बच्चों को बुरी तरह से काट लिया। एक बच्चे का चेहरा, सिर, कुछ के बच्चों को पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। तीन बच्चों को सिम्स में भर्ती कराया गया।

मामले को गंभीरता से लेते पार्षद ने तत्काल इसकी जानकारी नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को दी। जब आयुक्त ने तत्काल पागल कुत्ते को पकड़ने के निर्देश दिए। वहीं, शुक्रवार की दोपहर टीम ने सतबहनिया मंदिर के पास पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *