Punjab: लड़कियों को छेड़छाड़ से बचाना 11वीं के छात्रा को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

बठिंडाः पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। आए दिन सरेआम लोगों से लूट और लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें लड़कियों को छेड़छाड़ से बचाना 11वीं के छात्रा को महंगा पड़ गया। 35 लड़कों ने एक लड़के को घेर कर बुरी तरह पीटा डाला। आरोपियों की ओर से युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया गया है। मौके पर लोगों ने जख्मी हालत में लड़के को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा में दाखिल करवाया है। पुलिस ने मामले में अभी तक कोई भी कारवाई नहीं की है।

लड़के के पिता ने बताया की उसका बेटा सरकारी स्कूल में 11वीं का छात्र है। उसकी कक्षा की लड़कियों को कुछ लड़के छेड़ रहे थे। इस दौरान लड़कियों ने बेटे से मदद मांगी। जिसके बाद बेटे ने कक्षा की खिड़की बंद कर दी। पहले तो लड़के बेटे से गाली-गलौच करने लगे। जिसका स्कूल प्रिंसिपल को पता चलते ही उनका समझोता करवा दिया । छुट्टी होने के बाद 35 लड़कों ने बेटे को रास्ते में घेर लिया और मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *