पूर्व IAS Pooja Khedkar के खिलाफ अब केंद्र सरकार ने लिया बड़ा ऐक्शन

नई दिल्ली। पूर्व परिवीक्षाधीन लोक सेवक (IAS Officer) पूजा खेडकर पर केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्र सरकार ने विवादों में रही पूर्व प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को भारतीय प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पूजा खेडकर पर धोखाधड़ी करने और सेवा में अपना चयन सुनिश्चित करने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और विकलांगता कोटा लाभ का गलत तरीके से लाभ उठाने का आरोप है। हालांकि, खेडकर अभी तक इन आरोपों से इनकार करती नज़र आई है।

मामले में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार ने पूर्व परिवीक्षाधीन सिविल अधिकारी पूजा खेडकर को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से बर्खास्त कर दिया है। केंद्र सरकार ने 6 सितंबर, 2024 के आदेश के तहत आईएएस (परिवीक्षा) नियम, 1954 के नियम 12 के तहत खेडकर को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *