भजन गायक Kanhaiya Mittal इस पार्टी में हो सकते है शामिल!

हरियाणा – विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी को एक और बड़ा झटका लग सकता है। जाने-माने गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल हो सकते है। कन्हैया मित्तल टिकट नहीं मिलने से नाराज है। यूपी चुनाव में कन्हैया मित्तल का गाना चर्चित हुआ था,  ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे गाना गाया है। मीडिया से बातचीत के दौरान जब कन्हैया मित्तल से पूछा गया कि उनके मन में टिकट न मिलने को लेकर क्या नाराजगी है। इस पर कन्हैया मित्तल ने कहा कि नाराजगी नहीं है लेकिन मेरा मन कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है।

वहीं जब कन्हैया मित्तल से पूछा गया कि जो आपका गाना ही ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। बीजेपी के प्रचार में खूब चला। आप ने भी कहा था कि कांग्रेस ने भी राम को आने से रोका, ऐसे में इतना बड़ा फैसला कैसे। इस पर कन्हैया मित्तल ने कहा कि नहीं, मैंने ऐसा नहीं कहा बल्कि ये कहा कि अगर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राम मंदिर का फैसला लाते तो मैं उनके लिए भी गीत गा देता। लेकिन अब देश के अंदर लग रहा है कि हमें कांग्रेस के साथ जाना चाहिए। आने वाले यूथ को भी ये समझना चाहिए। ठीक है हम राम को मानते है लेकिन ऐसा तो नहीं की सारे राम विरोधी ही कांग्रेस में है।

वहां भी राम को चाहने वाले हैं और वहां भी सनातनी लोग है। सबके साथ मिलकर काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले किसी पार्टी के लिए काम नहीं किया। लेकिन मुझे लगता है मुझे कांग्रेस के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट भी कांग्रेस के साथ जुड़ी है उसके बाद भी उनको आचोलनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। इससे मुझे लगता है कहीं ना कहीं हमें उनके समर्थन के साथ ऐसी पार्टी का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बात बनती है तो वे कांग्रेस में जरूर जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *