Punjab: बाइक सवार दो लुटेरों ने पूर्व महिला सरपंच की झपटी चैन, देखें वीडियो

लुधियानाः घुमार मंडी में बाइक सवार दो लुटेरे राहगीर महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गए। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। वारदात से इलाके में काफी दहशत पाई जा रही है।

जानकारी देते महिला परमिन्द्र कौर ने कहा कि उनके पति नवतेज सिंह और वह खुद गांव मन्नेवाल के पूर्व सरपंच रह चुके है। घुमार मंडी नजदीक माया नगर में उनके पिता रहते है। कुछ दिनों से उनके ससुर बीमार चल रहे है। इसलिए वह उनकी सेवा के लिए दिन के समय घर आ जाते है। ससुर की दवा खरीदने के लिए वह मैडिकल स्टोर पर गई थी। जैसे ही आस्था अस्पताल के नजदीक पहुंची तो दो अज्ञात युवक पहले से ही सड़क पर बाइक स्टार्ट करके खड़े थे। उन युवकों को जब उन्होंने क्रास किया तो एक लड़के ने कोई तिखी चीज दिखा कर गले पर हाथ डाल कर पहनी चैन झपट ली। परमिन्द्र ने बताया कि उसकी चेन का वजन 1 तोले था। वारदात के बाद उन्होंने थाना डिवीजन नंबर 8 में शिकायत दर्ज करवाई। ASI सतनाम सिंह मामले की जांच कर रहे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *